Punjab

पंजाब के इन जिलों में आज आएगी आफत, हो जाओ सावधान, ना निकलना घर से बाहर

पठानकोट, 4 जून 2025 : पंजाब में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, नवांशहर और एस.ए.एस. नगर में तेज बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है।

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि बारिश और तूफान के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

5 से 9 तारीख तक शुष्क मौसम की संभावना

विभाग का कहना है कि 5 से 9 तारीख तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसके बाद पंजाबवासियों को लू और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button