Punjab

 पंजाबवासियों के लिए अलर्ट: बढ़ेगी गर्मी, हो जाइए तैयार!

लुधियाना, 14 मई : पंजाब में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि यह तापमान सामान्य के करीब है, मगर गर्मी का असर अब साफ महसूस होने लगा है।विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान और बढ़ेगा, जिससे गर्मी और अधिक सताएगी। 17 मई से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

बठिंडा सबसे गर्म, चंडीगढ़-लुधियाना भी तपे

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बठिंडा के एयर फोर्स स्टेशन पर 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था। चंडीगढ़ का तापमान 39.9°C, लुधियाना में 40.6°C, और पटियाला में 40.4°C रिकॉर्ड किया गया।

अमृतसर-गुरदासपुर में भी गर्मी का कहर

राज्य के अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे कई इलाकों में लू जैसी स्थिति पैदा हो गई है। डॉक्टरों ने बुज़ुर्गों और बच्चों को धूप से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मई को 11 जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इनमें नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर साहिब शामिल हैं। यह बारिश 25% से कम क्षेत्रों में होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button