Punjab

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में भीषण आग, दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर

पंचकूला, 12 मई: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर-124 में सोमवार दोपहर 3:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार आसपास के पूरे इलाके में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए और दमकल कर्मियों को बुलाया जा सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया के कई लोग एकत्रित हो गए हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने और सहयोग करने की अपील की है।आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति का बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। दमकल विभाग का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button