Punjab

जालंधर वासियों के लिए अहम ख़बर, आज बंद रहेंगी ये दुकाने 

जालंधर, 10 मई 2025 : जालंधर शहर शनिवार सुबह-सुबह तेज धमाकों की आवाज से दहल उठा। शहर के कई हिस्सों में लोगों ने एक के बाद एक जोरदार धमाके महसूस किए। आवाजें इतनी तेज़ थीं कि कई किलोमीटर तक सुनाई दी गईं। इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा के मद्देनज़र सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर की जालंधर वासियों से अपील 

डिप्टी कमिश्नर ने जिले वासियों से अपील की है कि वे फिलहाल घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। खासतौर पर ऊंची इमारतों और मॉल्स में जाने से परहेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, जालंधर कैंट और आदमपुर के सभी बाजार आज पूरे दिन पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिलेभर में स्थित बड़े मॉल्स और ऊंची इमारतों को भी बंद रखने को कहा गया है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन पूरी सतर्कता बरतना ज़रूरी है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button