चंडीगढ़ प्रशासन में फेरबदल: हिमांशु गुप्ता को तीन पदों की जिम्मेदारी, गुरिंदर सिंह सोढ़ी की वापसी पंजाब

जसविंदर सिंह संधू
चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2025: चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए पंजाब सिविल सेवा (PCS) अधिकारी हिमांशु गुप्ता को तीन प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास अब निम्नलिखित चार्ज होंगे:
संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
सचिव, नगर निगम
निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें
हिमांशु गुप्ता ने हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन किया है और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर, गुरिंदर सिंह सोढ़ी, PCS, जो फिलहाल संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें 17 अप्रैल 2025 की पूर्वाह्न से चंडीगढ़ प्रशासन से कार्यमुक्त कर दिया गया है ताकि वे अपने मूल राज्य पंजाब में दोबारा सेवाएं शुरू कर सकें। यह आदेश यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, आईएएस द्वारा जारी किए।



