National

गुजरात में PM मोदी का ‘रोड शो’! जनता के बीच गूंजे ‘विकास’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे

गुजरात, 26 मई 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। वडोदरा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन तक करीब 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। लोगों ने रास्ते के दोनों ओर खड़े होकर तिरंगे झंडों और मोदी के समर्थन में पोस्टर्स के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत के पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर पीएम मोदी को बधाइयां दी गईं।बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा विकास के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

पहला दिन: भुज और दाहोद को मिलेंगी बड़ी सौगातें

पीएम मोदी 26 मई को भुज में 53,414 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें अक्षय ऊर्जा ट्रांसमिशन नेटवर्क और तापी में ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ जैसी बड़ी योजनाएं शामिल हैं।इसके बाद वे दाहोद के खारोद में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।पीएम मोदी दाहोद लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और 9000 HP के इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये इंजन भारतीय रेल की मालवाहन क्षमता को और मज़बूत बनाएंगे।

दूसरा दिन: गांधीनगर में शहरी विकास को नई दिशा

27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।पीएम मोदी गुजरात शहरी विकास मिशन की 20वीं वर्षगांठ पर ‘शहरी विकास वर्ष 2025’ की शुरुआत भी करेंगे। इसके साथ ही वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे में बड़ा बदलाव: कटोसन-कलोल रेलखंड पर दौड़ेगी मालगाड़ी

प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का उद्घाटन करेंगे और इस ट्रैक पर पहली मालगाड़ी को रवाना करेंगे। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

दाहोद प्लांट से बनेगा रेल इंजन निर्माण का हब

दाहोद लोकोमोटिव प्लांट में घरेलू उपयोग और निर्यात के लिए 9000 एचपी के आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण होगा। इन इंजनों को इस तरह तैयार किया गया है कि ये ऊर्जा की खपत कम करें और पर्यावरणीय संतुलन में योगदान दें।

भुज में अक्षय ऊर्जा को नई उड़ान

भुज की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क की ट्रांसमिशन परियोजनाएं और ग्रीन एनर्जी नेटवर्क विस्तार भी शामिल है। इससे गुजरात देश के सबसे बड़े हरित ऊर्जा राज्य के रूप में और आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button