Punjab

आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने एसटीपी परियोजना के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को परियोजना का उद्घाटन करेंगे

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 6 जुलाई: पंजाब के आवास एवं शहरी विकास, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन तथा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज मोहाली के सेक्टर 83 में अत्याधुनिक 15 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उद्घाटन की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इस प्लांट का औपचारिक उद्घाटन सोमवार बाद दोपहर पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। इस दौरान मंत्री को गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमरिंदर सिंह मल्ली, अधीक्षण अभियंता (बागवानी विंग, गमाडा) गुरजीत सिंह और कार्यकारी अभियंता हिमांशु द्वारा परियोजना की प्रगति और मुख्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना मोहाली में शहरी अपशिष्ट जल प्रबंधन पुन: उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button