Punjab

अंबाला में मिसाल बनी एक अनोखी शादी, समाज को दिया बड़ा संदेश

बिना दहेज, बिना भेदभाव – प्यार और विश्वास की मिसाल बने नितिन और आरुषि

अंबाला, 15 अप्रैल। हरियाणा के अंबाला में 10 अप्रैल को एक ऐसी शादी हुई जिसने समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ दिया। यहां रहने वाले 25 वर्षीय नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ की 23 वर्षीय आरुषि विवाह बंधन में बंधे। दोनों की लंबाई भले ही सामान्य से कम हो—नितिन 3 फीट 8 इंच और आरुषि 3 फीट 6 इंच—लेकिन उनका आत्मविश्वास और प्यार समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गया है।प्यार में नहीं देखा कद-काठी, ना मांगा दहेज
इस विवाह की खास बात यह रही कि यह पूरी तरह से दहेज रहित रहा। नितिन की मां मोनिका वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, “हमें हमारे बेटे के लिए एक समझदार और उसके कद की बराबरी वाली लड़की मिली, वो भी बिना किसी दहेज के। इससे बेहतर रिश्ता क्या हो सकता था।\

रोपड़ की पढ़ी-लिखी बेटी बनी अंबाला की बहू
आरुषि रोपड़ की रहने वाली हैं और बीए तक पढ़ाई कर चुकी हैं। वे चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को हमेशा मजबूती से निभाती रही हैं। अब नितिन के परिवार को भी अपने घर में एक पढ़ी-लिखी और समझदार बहू मिलने की खुशी है।

सादगी से रचाया गया रिश्ता, सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा
दोनों परिवारों की सहमति से यह विवाह बेहद सादगी से संपन्न हुआ, लेकिन इस जोड़ी की चर्चा न केवल अंबाला और रोपड़ में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। लोग इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं और उनके साहस और समझदारी की सराहना कर रहे हैं।

संदेश साफ है – प्यार और समझदारी हो तो कद, दहेज या रूप रंग कोई मायने नहीं रखते। नितिन और आरुषि ने यह साबित कर दिया कि असली रिश्ता दिलों से बनता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button