Punjab

YouTuber निकला पाकिस्तान का एजेंट!” – पंजाब में देशद्रोही मिशन का भंडाफोड़

मोहाली, 4 जून 2025 : पंजाब पुलिस के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC), मोहाली ने एक पाकिस्तान-समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क में शामिल मुख्य आरोपी जसबीर सिंह उर्फ “जान महल” को गिरफ्तार किया गया है। जसबीर सिंह एक यूट्यूब चैनल संचालित करता है और रूपनगर के गांव महलां का निवासी है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह का संबंध पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है। इसके अलावा, वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के भी संपर्क में था। जसबीर सिंह ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और पाक समर्थक व्लॉगर्स से मुलाकात की थी।

पाकिस्तान यात्रा और डिजिटल साक्ष्य

जसबीर सिंह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। उसके कब्जे से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित नंबर पाए गए हैं, जो अब फोरेंसिक जांच के अंतर्गत हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने अपने डिजिटल संपर्कों और संचार के निशान मिटाने की कोशिश की थी।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

पंजाब पुलिस ने जसबीर सिंह के खिलाफ SSOC, मोहाली में एक एफआईआर दर्ज की है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जासूसी-आतंकी गठजोड़ की कड़ियों को जोड़ने के लिए गहन जांच जारी है।

पंजाब पुलिस की सख्त चेतावनी

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बयान जारी करते हुए कहा: “पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा उत्पन्न सभी खतरों को बेअसर करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button