Punjab

Good News : छुट्टियों का हुआ ऐलान, लेकिन कब से? जानिए पूरी डिटेल

जसविंदर सिंह संधू

चंडीगढ़, 20 मई 2025  : शहर में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में 23 मई 2025 से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होंगी। यह छुट्टियां कुल 39 दिनों की रहेंगी और स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे। यह फैसला बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फिलहाल शहर में लू जैसे हालात बन चुके हैं।

तापमान 40 डिग्री पार, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों को हीटवेव से बचाने के लिए समय से पहले स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है।

निजी स्कूल भी ले सकते हैं फैसला

हालांकि अभी निजी स्कूलों को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वे भी जल्द ही इसी तरह का फैसला ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button