Punjab

 DGP गौरव यादव आज करेंगे ANTF के नए कार्यालय का उद्घाटन

पटियाला, 3 जून 2025 : पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव आज, 3 जून को पटियाला पुलिस लाइन में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की नई इमारत का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इस मौके पर वह मीडिया से बातचीत कर नशे के खिलाफ राज्य सरकार और पुलिस की रणनीति को लेकर जानकारी साझा कर सकते हैं।  उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहेंगे।

क्या है खास इस नई इमारत में?

  • एंटी-नारकोटिक्स यूनिट के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं
  • बेहतर निगरानी और इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी
  • नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को मिलेगा नया आधार

सूत्रों की मानें तो:

DGP गौरव यादव मीडिया को संबोधित करते हुए यह संकेत दे सकते हैं कि आने वाले महीनों में हर जिले में नशा विरोधी अभियान को और तेज़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button