
जसविंदर सिंह संधू
चंडीगढ़, 24 जून, 2025: पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (वेतन मैट्रिक्स के स्तर 13-ए) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वालों में आईपीएस नानक सिंह (डॉ), आईपीएस गौरव गर्ग (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), आईपीएस दीपक हिलोरी (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), आईपीएस गुरमीत सिंह चौहान, आईपीएस नवीन सैनी शामिल हैं।



