National

सोनिया गांधी की सेहत पर बड़ा अपडेट! अस्पताल से आई राहत की खबर

दिल्ली, 19 जून 2025 : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह 15 जून को पेट से जुड़ी तकलीफों के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरुप ने बताया, “सोनिया गांधी जी की हालत में सुधार है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।”

डॉक्टरों ने दी थी सेहत की अपडेट

इससे पहले अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि सोनिया गांधी को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन यानी पेट में संक्रमण की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था।
डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव के नेतृत्व में इलाज किया गया। उन्होंने बताया, “इलाज सफल रहा है। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द छुट्टी देने की योजना है। इलाज के बाद भी उनकी निगरानी जारी रहेगी।”

शिमला दौरे के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

गौरतलब है कि इससे पहले 7 जून को शिमला में निजी दौरे पर गईं सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद जब वे दिल्ली लौटीं, तो रूटीन जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में दिखाया गया था।

परिवार और समर्थकों ने जताई राहत

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं ट्रेंड कर रही थीं।

अब आगे क्या?

डॉक्टरों की टीम ने साफ किया है कि सोनिया गांधी को फिलहाल आराम की सलाह दी गई है और कुछ समय तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। आगे का इलाज नियमित फॉलोअप के माध्यम से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button