Punjab

लोगों की बढ़ी आमदनः एक माह में केदारनाथ यात्रा से 200 करोड़ का कारोबार

केदारनाथ, 02 जून, 2025ः  केदारनाथ धाम की यात्रा तीर्थयात्रियों की संख्या के साथ ही कारोबार में भी रिकॉर्ड बना रही है। एक माह की यात्रा में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। होटल कारोबार से 100 करोड़, हेली सेवा से 35 करोड़, घोड़ा खच्चर संचालन से 40.50 करोड़ की आमदनी हुई है। अब तक केदारनाथ धाम में सात लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है। 31 मई तक 1,39,444 तीर्थयात्री घोड़े खच्चरों के माध्यम से केदारनाथ पहुंचे। जिसके माध्यम से 40 करोड़ 50 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है। होटल कारोबार से 100 करोड़ और जीएमवीएन को विश्राम गृह व ध्यान गुफा की बुकिंग से 3.80 करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। 31 मई तक लगभग 33000 श्रद्धालु हेली सेवाओं के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जिससे करीब 35 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। करीब 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button