
नई दिल्ली, 2 जून, 2025- उत्तराखंड की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रचिता जुआल ने 10 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुआल ने निजी कारणों से डीजीपी और मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे पर अंतिम मुहर केंद्र सरकार को लगानी है। रचिता जुआल का इस्तीफा पहाड़ी राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।



