
सोनप्रयाग, 28 जून, 2025ः उत्तराखंड मौसम एक बार फिर बिगड़ चुका है। बारिश और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बंद हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पूरी तरह ठप हो गई है. हजारों तीर्थयात्री विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं, और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है.केदारनाथ धाम को जोड़ने वाला सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटरमार्ग कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बंद है. मुनकटिया के पास लगातार भूस्खलन होने से यह मार्ग पूरी तरह बंद है, जिसके चलते आज केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं हो सकी. पुलिस और SDRF ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका है और वैकल्पिक मार्गों से उनकी आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।



