Punjab

पंजाब : पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, अफरा-तफरी का माहौल

नंगल, 16 मई 2025-  नंगल (भाखड़ा रोड): नंगल के एक कॉलोनी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ सड़क किनारे एक पेड़ पर बैठा हुआ देखा गया। सैर पर निकले लोगों ने जैसे ही तेंदुए को देखा, उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत एक-दूसरे को फोन कर सूचना दी। तेंदुए को देख आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन्य जीव विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उन्हें तेंदुए को काबू करने के लिए जरूरी उपकरण नहीं मिले। टीम के पास न तो मेडिकेटेड डोज़ था और न ही सेफ्टी गन। इसके बाद विभाग को मोहाली से उपकरण मंगवाने पड़े और तेंदुए को बेहोश करने के लिए वेटनरी डॉक्टर से दवा बनवानी पड़ी। करीब तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए को रेस्क्यू कर वन्य जीव विभाग के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच और देखभाल की जाएगी। विभाग ने बताया कि तेंदुए को जल्द ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और वन्य जीव विभाग ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button