Punjab

नॉर्थईस्ट में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 लाख लोग प्रभावित; पीएम मोदी ने फोन पर जाने हालात

नई दिल्ली, 03 जून, 2025ः  उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही कई जगहों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।  असम और मणिपुर समेत उत्तर पूर्वी भारत के ज्यादातर राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके हालात का जायजा लिया है।बाढ़ के कारण मणिपुर में 10 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए, जिससे 56,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं असम में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। असम के 22 जिलों में 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। वहीं मिजोरम की राजधानी आइजोल में भी भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।मणिपुर में अचानक आई बाढ़ ने 10, 477 घरों को तबाह कर दिया। 56 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इंफाल के आसपास के इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 2,913 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button