Punjab

नागरिक केन्द्रित सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी 43 से बढ़ाकर 406 की गई

ई-स्टाम्प और आधार कार्ड को छोड़कर, सभी सेवा केन्द्र सेवाएँ 1076 डायल करके घर बैठे उपलब्ध होंगी

ए एस नगर, 11 फरवरी, 2025: राज्य के नागरिकों के लिए शासन और सरकारी सेवाओं की पहुँच को और बेहतर बनाने के लिए, डोर स्टेप डिलीवरी सेवाओं के दायरे को बढ़ाकर 406 नागरिक केन्द्रित सेवाएँ कर दिया गया है। पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा की गई पहल के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि “भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार” योजना के तहत दिसंबर 2023 में शुरू की गई 43 सेवाओं में अब 363 अतिरिक्त नागरिक केंद्रित सेवाओं को जोड़कर, लोगों को अब 406 सेवाओं का लाभ उनके दरवाजे पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 406 सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की इस पहल में ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट आवेदन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिसंबर 2023 में टोल फ्री नंबर 1076 पर डायल करके 43 सेवाएं शुरू की गई थीं। अब 363 और सेवाओं को जोड़ने से कुल संख्या बढ़कर 406 हो गई है, जो 29 प्रमुख सरकारी विभागों को कवर करेगी। अब उपलब्ध सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, नागरिक सेवाएं कनेक्शन, जिला अधिकारियों से एनओसी, किरायेदार सत्यापन और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि 363 और सेवाओं को जोड़ने से इस योजना की पहुंच और व्यापक हो गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि आवश्यक सरकारी सेवाएं बिना किसी अनावश्यक देरी या कागजी कार्रवाई के प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में डोर स्टेप डिलीवरी (डायल 1076) के माध्यम से 3248 नागरिक केंद्रित सेवाओं के अनुरोधों को समय सीमा के भीतर संसाधित किया गया है। नई पहल से नागरिकों को न केवल सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से दूर किया है, बल्कि उनके दस्तावेज सीधे उनके घरों तक पहुंचाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ई-स्टांप और आधार कार्ड सेवाओं को छोड़कर, सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं नागरिकों के दरवाजे पर उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button