
जसविंदर सिंह संधू
चंडीगढ़, 14 मई- भारत ने एक और सख्त कदम उठाते हुए तुर्की के सरकारी टीवी चैनल टीआरटी वर्ल्ड के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए की गई है। इससे पहले, भारत ने चीन के सरकारी मीडिया संस्थानों, जैसे ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ पर भी बैन लगाया था। भारत सरकार का कहना है कि ये कदम सुरक्षा और संप्रभुता के हित में उठाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की झूठी और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार ना हो सके जो देश की स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना सकते हैं। चीन और तुर्की के खिलाफ भारत का यह एक्शन संकेत देता है कि भारत अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने में संकोच नहीं करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई सत्तारूढ़ सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत देश की संप्रभुता और सुरक्षा को सर्वोपरि माना जाता है।



