National

चंडीगढ़: हरियाणा के 9 जिलों में बारिश, जलभराव की समस्या; मौसम विभाग ने दी तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी

जसविंदर सिंह संधू
चंडीगढ़, 16 जून: हरियाणा के 9 जिलों—रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, कैथल, झज्जर और महेंद्रगढ़—में रविवार को हुई बारिश ने जलभराव की समस्या पैदा की। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी इन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है, जिसमें गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है।सिरसा रहा सबसे गर्म, तापमान 41.4 डिग्री मौसम विभाग ने बताया कि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद और पानीपत में मौसम खराब रहेगा। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। रविवार को सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चंडीगढ़ में मिली गर्मी से राहत चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है। रविवार को यहां तापमान 37.7 डिग्री रहा, और सोमवार सुबह ठंडी हवाओं और हल्के बादलों ने मौसम को सुहाना बनाया। हालांकि, उमस अभी भी बरकरार है। पिछले एक सप्ताह से चल रही लू और गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button