Punjab

ऑनलाईन ट्रांसफर ड्राईव, सभी खाली पदों पर शीघ्र पदोन्नतियां पर मात्र सहमति

गोल मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ते नजर आए अधिकारी ,5 जून को डायरेक्ट दफ्तर पर होगा प्रदर्शन : तालमेल कमेटी 

पंचकूला, 01 जून : हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की कन्वीनर प्रभु सिंह की अध्यक्षता में निदेशक सैकेंडरी शिक्षा व उप निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा के साथ शिक्षा सदन पंचकूला में देर सांय अढ़ाई घंटे तक वार्ता मीटिंग चली। तालमेल कमेटी की ओर से दलेल राणा, रामपाल शर्मा, मुकेश खरब ने मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए कर्मियों की मांगों पर अपना पक्षा रखा। शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मियों का एक माह के अंतराल पर ट्रांसफर ड्राईव चलाने तथा उसे पहले सभी कैटेगरी की शीघ्र पदोन्नति करने पर मात्र सहमति तथा अन्य मांगों पेंच फंसा रहा। गोल मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ते नजर आए अधिकारी, अफसरशाही कोरे आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करना चाहती है। रेशनेलाईजेशन के नाम पर पदों को समाप्त करने की साजिश, स्कूल मर्जर, पोस्ट कैप्ट कर कर्मियों का लगातार शोषण जारी है। शिक्षा विभाग में काम करने वाले कच्चे कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, आऊटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, निजीकरण की नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। तालमेल कमेटी सदस्यों ने मीटिंग समापन पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा सदन में फाईलों पर धूल जमी पड़ी है तथा समस्याएं ज्यो की त्यो खड़ी है तथा लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही मौके पर तालमेल कमेटी ने आपस में विचार-विमर्श कर आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। आंदोलन के प्रथम चरण में 5 जून को शिक्षा निदेशालय पंचकूला पर मास डेपुटेशन प्रदर्शन, द्वितीय चरण में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी भाग लेने का फैसला लिया। इस अवसर पर संजीव सिंगला, सावित्री देवी, कपिल सिरोही, संदीप सांगवान, निशा, छाजूराम, रीतू, राजबाला, मनोज भालोठिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button